ऑनलाइन और साइबर जालसाजी से कैसे बचे ( How to avoid online and cyber fraud)
ऑनलाइन और साइबर जालसाजी से कैसे बचे
नमस्ते दोस्तों ,
आजकल मोबाइल और लैपटॉप के जरिये डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी को जितना आसान बनाया है, उतनी ही मुश्किल भी खड़ी कर दी है, देखा जाता है की बहुत से लोग ऑनलाइन जालसाजी (fraud ) का शिकार आसानी से हो जाते हैं।
आमतौर पर देखा गया है जालसाज़ ज्यादातर अपने आप को बैंक कर्मी या किसी ऑनलाइन स्टोर का कर्मी बताकर फ़ोन करते है और कुछ सवालों के जरिये आपको निजी जानकारी एकत्रित करते है। फिर झूठ बोलकर जैसे आपका अकाउंट बंद हो गया है, उसे चालू करने के लिए आपके मोबाइल में भेजे sms से OTP कोड मांगकर आपके अकाउंट से पैसा उड़ा देते है।
कुछ ऐसे भी केस देखे गए है जिसमे काल या मैसेज किया जाता है कि आपको लाटरी लगी है उसके लिए आपको कुछ पैसे ट्रांसफर करने होंगे, ऐसे लुभावने लालच देकर पैसो की मांग की जाती है और आप जालसाजी का शिकार बन जाते है और ऐसे ही ना जाने कितने उदाहरण आपने पढ़े या सुने होंगे।
कुछ ऐसे भी केस देखे गए है जिसमे काल या मैसेज किया जाता है कि आपको लाटरी लगी है उसके लिए आपको कुछ पैसे ट्रांसफर करने होंगे, ऐसे लुभावने लालच देकर पैसो की मांग की जाती है और आप जालसाजी का शिकार बन जाते है और ऐसे ही ना जाने कितने उदाहरण आपने पढ़े या सुने होंगे।
आइये समझते है की कैसे ऐसी जालसाजी से बचा जा सकता है।
1. जब भी कोई फ्रॉड कॉल आता है और कॉल करने वाला अपने आप को बैंक अफसर या किसी वेबसाइट का कर्मी बताता है तो उनसे फ़ोन पर ही उनका नाम , ईमेल एड्रेस पूछ ले साथ ही ब्रांच का नाम और बोले की मै बैंक से आपके बारे में वेरीफाई करके ही जानकारी दे पाउगा। और बैंक को ऐसे कॉल की सूचना तुरंत दे।
2. कभी भी फ़ोन पर अपना आधार कार्ड / पैन नंबर / वोटर आईडी नंबर न दे, ना ही बैंक अकाउंट नंबर या OTP की जानकारी ना दे।
3 . अपने मोबाइल पर DND की सुविधा का उपयोग करे।
4 . अपने मोबाइल या लैपटॉप पर एंटी वायरस का उपयोग करे और हमेशा विश्वनीय एप्प का उपयोग करे।
5. जिस मोबाइल में डिजिटल पेमेंट एप्प है उस मोबाइल से ऑनलाइन गेम खेलने से बचे।
6. किसी के द्वारा कोई भी लिंक ना खोले जबतक उसके बारे में आपके पास पूरी जानकारी ना हो।
अगर आप साइबर या ऑनलाइन जालसाजी का शिकार हो गए है तो कुछ बातो का ध्यान दे
1. अपने आप को ना कोसे ना ही हीन भावना का शिकार बने हिम्मत से काम ले।
2. बैंक और साइबर पुलिस को तुरंत ही सूचना दे।
3. अपने डेबिट / क्रेडिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक करे , डिजिटल पेमेंट एप और इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड चेंज कर ले।
अगर आपके किसी परिवार के सदस्य या मित्र के साथ जालसाजी हुई है तो उनको नीचे न दिखाए और ना ही मजाक उड़ाए, उनकी सहायता करे।
जागरूक बने और जागरूकता के साथ डिजिटल सेवाओं का उपयोग करे।
अपने सुझाव जरूर दे।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment