ऑनलाइन और साइबर जालसाजी से कैसे बचे ( How to avoid online and cyber fraud)
ऑनलाइन और साइबर जालसाजी से कैसे बचे नमस्ते दोस्तों , आजकल मोबाइल और लैपटॉप के जरिये डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी को जितना आसान बनाया है, उतनी ही मुश्किल भी खड़ी कर दी है, देखा जाता है की बहुत से लोग ऑनलाइन जालसाजी (fraud ) का शिकार आसानी से हो जाते हैं। आमतौर पर देखा गया है जालसाज़ ज्यादातर अपने आप को बैंक कर्मी या किसी ऑनलाइन स्टोर का कर्मी बताकर फ़ोन करते है और कुछ सवालों के जरिये आपको निजी जानकारी एकत्रित करते है। फिर झूठ बोलकर जैसे आपका अकाउंट बंद हो गया है, उसे चालू करने के लिए आपके मोबाइल में भेजे sms से OTP कोड मांगकर आपके अकाउंट से पैसा उड़ा देते है। कुछ ऐसे भी केस देखे गए है जिसमे काल या मैसेज किया जाता है कि आपको लाटरी लगी है उसके लिए आपको कुछ पैसे ट्रांसफर करने होंगे, ऐसे लुभावने लालच देकर पैसो की मांग की जाती है और आप जालसाजी का शिकार बन जाते है और ऐसे ही ना जाने कितने उदाहरण आपने पढ़े या सुने होंगे। आइये समझते है की कैसे ऐसी जालसाजी से बचा जा सकता है। 1. जब...